आज बरेली में CAA के समर्थन में जनजागरूकता अभियान के तहत मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया! इस रैली में भाजपा से जुड़े सारे संगठनों के सभी बड़े नेताओं ने सहभागिता निभायी और लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से बताया और लोगों के मन में फैली भ्रांतियों को दूर करने का एक सुंदर प्रयास किया!

CAA

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिन्दू ह्रदय सम्राट कहे जाने वाले श्री गुलशन आनंद जी ने अपने ओजस्वी भाषण से संशोधन बिल के बारे में लोगों को अवगत कराया!

इस कड़ी को बढ़ाते हुए भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक श्री राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री संतोष गंगवार जी ने  मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया और बाद में शहर में जन जागरूकता रैली निकाली, जिसमे जन सैलाब उमड़ पड़ा!

बरेली शहर ने अदभुत भाईचारे का सन्देश पहले भी देश को दिया था, जब पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोग हिंसक प्रदर्शनों पर उतारू हो गये थें तब भी यहाँ के लोगों ने संयम बरतते हुए एक मिसाल पेश किया था !

CAA

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने इस रैली में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!

CAA

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित होने वाले मार्च में सन सिटी, मुंशी नगर, महानगर कॉलोनी क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज मिशन ग्राउंड में समर्थन का अगुआई पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के श्री मुकेश सिंह रक्सेल ने किया!

CAA

पूर्व सैनिकों के तरफ से चौधरी कुलदीप सिंह पवार, श्री अरुण कुमार भटनागर,  श्री राकेश विद्यार्थी, श्री यशवीर सिंह लोधी, श्री राम गोपाल जी और श्री विक्रम सिंह के साथ-साथ भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपना योगदान दिया!

CAA

बरेली शहर के सभी मंडल अध्यक्षों एवं सभी प्रकोष्ठों ने देशहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!

रैली से जुड़ी अन्य तस्वीरें..

CAA

Picture Courtesy: Shri Mukesh Singh Raksel

Compiled and Edited By: Ranjan Kumar

( Editor-in-Chief: AR Web News Portal )

Similar Posts