ब्लातकारियों के लिए नए सख्त कानून की जरूरत,उनको नपुंसक बनाया जाए

पोलैंड में बलात्कारी को नपुंसक बनाने का कानून है,तो हम क्यों नहीं ऐसा कानून ला सकते ? सजा की घोषणा होते ही भरी अदालत में ही उसे तत्काल नपुंसक बनाया जाय उसका लिंग काट के…

दया याचिका का प्रावधान बलात्कारियो के लिए क्यों हैं ..? किसी भी सजायाफ्ता मुजरिम के लिए दया याचिका क्यों होना चाहिए ..? क्यों उसपर दया की जरूरत है जो निर्दयी हो गुनाह करता है..?? जरूरी है अब जब इसपे बहस हो!

सबसे कमजोर कानून अपने देश मे क्यों है,और जो है उसमें भी सजा होने के बाद भी वह अमल में नहीं लाया जाता,सरकार कोंग्रेस की हो या बीजेपी की ..फाँसी की सजा पाए मुजरिमों में से कितनो की फाँसी हुयी अबतक ..? जिनकी नही हुई उनपर आखिर यह मेहरबानी क्यों ?

यह सब गम्भीर प्रश्न हैं जिसपर समाज को विचार करना होगा अब !

रंजन कुमार

Leave a Comment